मध्य प्रदेश: कटनी-चोपन पैसेंजर के 5 कोच पटरी से उतरे, 12 लोग घायल
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार रात कटनी-चोपन पैसेंजर के 5 कोच पटरी से उतरे गए। रेल के डिब्बे सल्हना-पिपरियाकलां के बीच पटरी से उतरे हैं। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। आपको बता दें कि आज दिल्ली के आनंद विहार मे भी एक डीजल इंजन बिना ड्राइवर के दौड़ पड़ा था। जिसके बाद वह पटरी से उतर गया था।

जानकारी के अनुसार यह रेल हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कटनी से राहत बचाव का एक दल भी घटना स्थल पहुंच गया है। अंधेरा होने के कारण राहत बचाव कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications