सागर की गागर में 30 फीसदी ज्यादा बारिश, बुंदेलखंड के बाकी जिले प्यासे
सागर, 16 जुलाई। मानसून सीजन में जोरदार और रुक रुककर हो रही बारिश से सागर की गागर में औसत से 30 फीसद ज्यादा पानी आ गया, जबकि बुंदेलखंड इलाके के छतरपुर, टीकमगढ, पन्ना, निवाडी व दमोह जिलों की प्यास बाकी है। यहां औसत से 30 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले में अच्छी मानसूनी बारिश जो रही है, वहीं बुंदेलखंड के अन्य पांच जिले पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां सामान्य से 30 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सासगर में जयादा बारिश की वजह यहां बारिश का सिस्टम सक्रिय होना और अन्य जिलों में सक्रिय न होना है।
कहां कितनी कम बारिश
विभाग से मिली जानकारी अनुसार दमोह में अब तक औसत से 25 प्रतिशत, निवाडी में 35 प्रतिशत, पन्ना में 25 प्रतिशत, टीकमगढ में 40 प्रतिशत, छतरपुर में 38 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले दो सालों में भी इन जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिस कारण बीते सालों में बुंदेलखंड अंचल में सूखा के हालात बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications