MP News: नव-नियुक्त 3 मंत्रियों को मिले प्रभार, चुनाव से ठीक पहले राजेंद्र शुक्ला को मिला जनसम्पर्क विभाग
mp cabinet minister Nnews: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बनाए गए तीन नए मंत्रियों को उनका कार्य प्रभार मिल गया है। बता दे सीएम शिवराज ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए मंत्री गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इसके बाद आज तीनों मंत्रियों को उनके विभागों का दायित्व सौंप दिया गया है।
विंध्य क्षेत्र से मंत्री बनाए गए राजेंद्र शुक्ला को जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब मध्य प्रदेश की योजनाओं के जरिए सरकार के कामों को चमकाने का काम राजेंद्र शुक्ल के हाथों में है। अब तक यह मंत्रालय सीएम शिवराज के पास ही था, लेकिन अब सरकार की ब्रांडिंग की जिम्मेदारी राजन शुक्ला के पास होगी।

मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद काम के इंतजार में बैठे तीन नए मंत्रियो को मिला प्रभार
1- राजेंद्र शुक्ला बने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जनसंपर्क विभाग के मंत्री
2-गौरीशंकर बिसेन - नर्मदा घाटी विकास विभाग
3 -राहुल लोधी (राज्य मंत्री) -कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) एवं वन
वहीं कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बेसिन को नर्मदा घाटी विकास का प्रभात सौंपा गया है। गौरी शंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करके सीएम शिवराज ने महाकौशल क्षेत्र को साधने की कोशिश की है। बता दे अब शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और पहली बार के विधायक राहुल सिंह लोधी को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। उन्हें कुटीर एवं ग्राम उद्योग विकास का राज्यमंत्री बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications