न‍िकाय चुनाव: महापौर ट‍िकट पर घमासान, मंत्रि‍यों के बोल- ज‍िताऊ और ट‍िकाऊ को म‍िलेगा ट‍िकट, भाजपा दबाव में नही

सागर, 13 जून। मप्र के सागर ज‍िले में नगर न‍िगम पार्षद ट‍िकट के ल‍िए सोमवार को चार मंत्र‍ियों, सांसद, व‍िधायक की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक मंथन चला। इसमें 48 वार्डों में से करीब 38 में पार्षद ट‍िकट के ल‍िए नाम फाइनल कर ल‍िए गए हैं। बाकी पर चर्चा के बाद ज‍िला कोर कमेटी न‍िर्णय कर ट‍िकट देगी।

कोर कमेटी की बैठक

सागर ज‍िले के प्रभारी मंत्री अरव‍िंद स‍िंह भदौर‍िया, नगर व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र स‍िंह, पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, राजस्‍व एवं पर‍िवहन मंत्री गोव‍िंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, व‍िधायक शैलेंद्र जैन, ज‍िलाध्‍यक्ष गौरव सीरोठ‍िया सह‍ित कोर कमेटी के बाकी सदस्‍यों की मौजूदगी में ज‍िले में नगर निगम, नगर पाल‍िका और नगर पर‍िषद में पार्षद पद के ट‍िकट को लेकर एक-एक नाम पर मंथन किया गया। इसमें करीब 80 फीसदी वार्डों के ल‍िए नाम तय कर ल‍िए गए हैं। कुछ नामों पर आपत्‍त‍ियां आई, कमेटी सदस्‍यों में सामंजस्‍य नहीं बन पाया, इसल‍िए उनको आगे की चर्चा के ल‍िए रोककर रखा गया है। जो ट‍िकट फाइनल हो गए हैं, उनकी घोषणा मंगलवार या बुधवार को कर दी जाएगी।

भाजपा दबाव में नहीं आती, प्रत्‍याशी वहीं जो ज‍िताऊ और ट‍िकाऊ होगा
भाजपा में जैन और ब्राहम्‍ण समाज से महापौर प्रत्‍याशी को लेकर दोनों समाजों की तरफ से बन रहे दबाव के सवाल पर प्रभारी मंत्री अरव‍िंद भदौर‍िया का कहना है कि भाजपा कभी क‍िसी दबाव में काम नहीं करती है, न क‍िसी दबाव में कभी आती है। पार्टी गाइड लाइन जो होगी, प्रत्‍याशी जो काब‍िल होगा, उसी का नाम फाइनल होगा। यह प्रदेश संगठन का मामला है।

हमारा प्रत्‍याशी कमल का फूल, प्रचार जारी है
मामले में पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने क‍हा कि कहीं कोई दबाव काम नहीं करता। पार्टी उसी को ट‍िकट देगी जो ज‍िताऊ होगा और ट‍िकाऊ होगा। नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में व्‍यक्‍त‍ि नहीं पार्टी महत्‍वपूर्ण है। हमारे यहां से व्‍यक्‍त‍ि चुनाव नहीं लडता बल्‍क‍ि पार्टी चुनाव लडती है। हमारा प्रत्‍याशी कमल का फूल है, उसका प्रचार-प्रसार चल रहा है। सिंह के खेमे से आने वाले ज‍िला उपाध्‍यक्ष नवीन भट्ट की बगावत और ब्राहम्‍ण प्रत्‍याशी को ट‍िकट के सवाल पर मंत्री भूपेद्र सिंह का कहना था, ट‍िकट फाइनल होने के बाद सारी स्‍थ‍ित‍ि स्‍पष्‍ट हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+