पत्नी की मौत के बाद विधवा भाभी से की शादी, उसकी और मासूम बेटी की हत्या कर शव के 22 टुकड़े किए
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज पुलिस थाना इलाके के गांव रामनगर में एक व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर शव के 22 टुकड़े कर डाले और फिर उनको बोरी व गठरी में भरकर 24 घंटे तक कमरे में रखे रखा। आस-पास के लोगों को बदबू आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पहली बीवी ने की आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव रामनगर के छींदलाल को शराब पीने की लत लग थी। शराब के नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इसलिए दुखी होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद छींदलाल ने विधवा भाभी प्रमिला से दूसरी शादी की, जिससे एक बच्ची हुई।

मृतका प्रमिला के पहले पति का बेटे ने बताया कि वारदात से पहले चाचा अपने दोस्तों के साथ आए थे और उन्होंने शराब पी थी। इसके बाद हमें बाहर निकाल दिया था। फिर वारदात को अंजाम दिया। शवों को बांधकर घर में रख दिया और गुरुरात रात को अंधेरे में उनको ठिकाने लगाने वाला था। इसी दौरान लोगों को पता लग गया था।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
रीवा के एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में चरित्र संदेह के चलते वीभत्स हत्या होने की बात उजागर हुई है। आरोपी की पहली पत्नी की आत्महत्या भी शक के दायरे में थी। आरोपी के बड़े भाई की भी मौत हो गयी थी और भाई की मौत के बाद भाभी से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications