साउथ अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हुए 12 चीते, IAF के विमान से कूनो नेशनल पार्क लाए जा रहे cheetahs

कूनो नेशनल पार्क में कल पहुंच जाएंगे साउथ अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीते, IAF विमान से भारत के लिए हो चुके हैं रवाना।

cheetahs

साउथ अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए जा रहे हैं। भारत के मिशन चीता अभियान के तहत इन्‍हें भारत लाया जा रहा है। शुक्रवार को ये 12 चीते भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान पर सवारकर उन्‍हें यहां लाया जा रहा है। भारत लाए जा रहे इन 12 चीतों में 7 नर (Male) और 5 मादा (Female) हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया एमर फोर्स के विमान से ये चीते 18 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे । भारत लाए जा रहे इन चीतों के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने ट्टीट के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की है जिसमें बॉक्‍स वायु सेना के विमान पर कैरी किए जाते हुए नजर आ रहे हैं।

कूनो नेशनल पार्क में रखे जाएंगे ये चीते

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश आने वाले बारह चीतों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में उनके क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ा जाएगा। याद रहे नामीबिया से आठ चीते पिछले साल 17 सितंबर को लाए गए थे।

एक महीने के लिए किया जाएगा क्वारंटाइन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के सदस्य सचिव एसपी यादव ने बताया कि इन चीतों को चूंकि विदेशी धरती से यहां यात्रा करवाकर लाया जा रहा है इसलिए ऐहियात के तौर पर पहले एक महीने तक इन्‍हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा और इनकी हेल्‍थ पर नजर रखी जाएगी। मध्‍य प्रदेश का वातावरण चीतों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है इस कारण इन्‍हें यहां कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर से चीतों को पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लाए जा रहे चीते

अधिकारियों ने बताया चीतों को भारत लाए जाने से पहले उनका हेल्‍थ चेकअप किया गया और पूरी तरह से फिट हैं। बताया कि इस लंबे सफर का उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं होगा। नामीबियाई चीते भी कैद में थे, लेकिन 6 वर्ग किमी के शिकारी-मुक्त बोमा में रिहा होने के बाद, वे अब ठीक से शिकार करते हैं और शिकार को मारकर अपनी भूख को संतुष्ट करते हैं जो उनके लिए पूरी तरह से नए शाकाहारी थे।


पार्क में अब चीतों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 20

दरअसल, प्रोजेक्ट चीता के तहत 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 नए चीतों के बाद पार्क में चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी। कूनो को इससे पहले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से आठ चीते मिले थे, जिनमें तीन नर और पांच मादा शामिल हैं। चीतों के यहां आते ही एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव उन्हें संगरोध बोमास (बाड़ों) में छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+