एमपी के सतना में कोरोना वैक्सीन लेते ही बेहोश हुए 12 बच्चे, अस्पताल में भर्ती
भोपाल, 25 मार्च: मध्य प्रदेश के सतना में कोरोना वायस वैक्सीन लेने के बाद कई बच्चे बेहोश हो गए, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले में जांच की बात कही है। सतना के सीएमएचओ अशोक अवधिया ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने बाद 12 बच्चे बेहोश हो गए और बीमार पड़ गए। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सतना सीएमएचओ ने कहा है कि लगता है बच्चों को वैक्सीन टीकाकरण के बाद डर के मारे बच्चे बेहोश हुए। हालांकि हम मामले की जांच करेगे और पता करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने वैक्सीन के वायल को जांच के लिए भेजने की बात कही है।
एक ही स्कूल के हैं सभी बच्चे
सतना में जो बच्चे बीमार हुए हैं, उनको अमदरा अस्पताल में टीका लगाया गया था। ये सभी अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं और खेरवासानी के रहने वाले हैं। इस समय देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को इन बच्चों को वैक्सीनेशन दी गई थी लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश होने लगी। सांस लेने में भी बच्चों तो दिक्कत शुरू हो गई। हालांकि इलाज के बाद अब बच्चों की सेहत में सुधार है।
12-14 साल के बच्चों को लग रहे टीके
देश में इस समय 12 साल से 14 साल के बच्चों को भी टीके लग रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि 12-14 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को अब तक कोरोन वायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications