Balaghat News: मध्य प्रदेश का घोर नक्सल प्रभावित गांव ने रचा इतिहास, डर के बीच दुगलई में हुआ 100 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदाता तेज गर्मी में भी घरों से बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट के बैहर में शत प्रतिशत मतदान हुआ है‌। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी‌ है।

इस पोलिंग बूथ पर 80 ग्रामीण मतदाता थे. जिन्होंने सुबह ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 'मतदान के दौरान 18 वीवीपैट, 12 बीयू और 9 सीयू खराब हो गई। जिन्हें समय पर बदल दिया गया। मतदान किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है।

100 percent voting in Duglai Balaghat

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर अभी तक 30.46 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अच्छा मतदान मध्य प्रदेश के बालाघाट लोकसभा सीट पर 35.64 प्रतिशत हुआ है।

नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी 99 प्रतिशत मतदान हुआ था। सिर्फ एक महिला पलायन के चलते मतदान से छूट गई थी। इसके अलावा सभी ग्रामीणों के द्वारा मतदान किया गया था। नक्सल प्रभावित दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में मतदान के प्रति मतदाताओं की जागरूकता का ही परिणाम है कि यहां शत प्रतिशत मतदान हुआ जो लोकतंत्र के लिये अच्छी खबर है।

किसी लोकसभा क्षेत्र में कितना हुआ मतदान

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में 32.51 प्रतिशत मतदान हो चुका है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में सबसे ज्यादा 36.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 29.5 4%, चौरई में 34 फीसदी, जुन्नारदेव में 34.5%, पांढुर्ना में 34.38 प्रतिशत परासिया में 29.08 प्रतिशत और सौसर में 30.11% मतदान हुआ है।

इसके अलावा जबलपुर में 27.41 फीसदी मतदान, मंडला में 32.3 फीसदी मतदान, शहडोल में 29.51 प्रतिशत मतदान, सीधी में 26.3 प्रतिशत मतदान और बालाघाट की बैहर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 43.96 फीसदी मतदान सभी जगह शांतिपूर्ण हुआ है।

कहीं भी नहीं हुआ मतदान प्रभावित
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजा ने बताया कि अभी तक कहीं भी किसी जगह से अप्रिय स्थिति की जानकारी नहीं है। चुनाव के दौरान कई स्थानों पर वीवीपैट मशीन खराब हुई, लेकिन इन्हें समय रहते ही बदल दिया गया। 6 लोकसभा सीटों पर कहीं भी मतदान प्रभावित नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+