MP News: 10 लाख गाड़ी मालिकों में फैली चालान कटने की दहशत, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर लोग परेशान

Bhopal News: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश की सभी जिलों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम जारी है। हालांकि यह काम अब अंतिम चरणों में चल रहा है बताया जा रहा है की राजधानी में अब तक 10 लाख से अधिक वाहन मालिकों द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई गई है। ऐसे में उन्हें 3 दिन यानी 15 दिसंबर तक का यह काम पूरा करना है। इसके बाद इस मामले में सख्ती से कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

सरवर के कारण नहीं बन पा रही है प्लेटें

करीब 4 महीने पहले केंद्र सरकार के निर्देश पर परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर आदेश जारी किए थे। 4 महीने पहले भोपाल में 11:30 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी थी। इन वाहन मालिकों को पैसे देकर अपने वाहन में नंबर प्लेट लगवाने का काम करना था। शहर में लगातार यह काम जा रही है।

10 lakh vehicle owners fear of being issued challan people worried about high security number plates

परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वर d की समस्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की सूचना मिली है लेकिन इस मामले में पहले समीक्षा करेंगे। फिर इसकी अंतिम तारीख को लेकर कोई निर्णय होगा। अभी तो अंतिम तारीख 15 दिसंबर तय की गई है।

2019 के पहले रजिस्टर्ड वाहनों को किया गया शामिल

जिले में पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम जा रही है आरटीओ भोपाल के अनुसार अभी 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुए वाहनों को ही शामिल किया गया है भोपाल में करीब 3 महीने से यह काम जारी है। परिवहन विभाग ने पहले से संचालित वाहन पोर्टल की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इसके बाद भी शहर में लगातार सर्वर की समस्या चल रही है। राजधानी में संचालित दो पहिया और चार पहिया ऑटोमोबाइल शोरूम में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम जारी है, लेकिन सरवर की समस्या के कारण वाहन मालिक लगातार परेशान हो रहे हैं।

300 से लेकर ₹1200 तक लग रही फीस

परिवहन विभाग ने नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए फीस का निर्धारण कर लिया है स्वीकृति के बाद इसे लागू किया गया है विवाह के अनुसार दो पहिया वाहनों से 300 से ₹400 चार पहिया वाहनों से 700 से ₹800 और हैवी व्हीकल ट्रक डंपर से 1000 से ₹1200 फीस ली जा रही है। इसमें कुछ राशि वाहन डीलर्स अलग से भी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+