1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहना महिला सशक्तिकरण की पहचान, भाजपा सरकार में MP की बहनें बनी आत्मनिर्भर: VD शर्मा

आज प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रांसफर कर दी। सभी बहनों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को राशि आती रहेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भ्रामक प्रचार किया कि अब लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं पर ताला लग जाएगा।

आज कांग्रेस नेताओं की आंखें खुल गई होगी। अगर अभी भी नहीं खुली तो उन्हें बहनों के पास जाकर तस्दीक करना चाहिए। यह बात प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस को महिला शक्ति का सम्मान करना, झूठा प्रचार बंद करना और महिला विरोधी नेताओं को चुन-चुनकर कांग्रेस से बाहर कर देना चाहिए।

1 crore 29 lakh ladli lakshmi yojana is the identity of women empowerment: VD Sharma

341 करोड़ की पेंशन एवं आर्थिक सहायता का अंतरण

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर कर यह बता दिया है कि लाड़ली बहनें प्रदेश का गहना हैं। उनकी आन्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को और मजबूत किया जाएगा। 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन एवं आर्थिक सहायता का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव पहले ही कह चुके हैं कि कोई योजना बंद नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस अपनी पुरानी परंपरा के मुताबिक तुष्टिकरण और झूठ की राजनीति के सहारे ही आगे बढ़ रही है।

जनता को भ्रमित करना कांग्रेस की आदत

शर्मा ने कहा कि जनता को बरगलाना कांग्रेस और उसके नेताओं की आदत रही है। उन्होंने कहा कि लाडली बहनें भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही हैं और सरकार जब उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रयास कर रही है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता योजना की हितग्राही लाडली बहनों की संख्या को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि अक्टूबर, 2023 तक योजना में शामिल बहनों की संख्या 1.31 करोड़ से अधिक रही है। लेकिन, जनवरी माह में 1 लाख, 56 हजार से अधिक बहनों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और वे योजना से बाहर हो गई हैं। इनके अलावा कुछ बहनों का निधन हो चुका है तथा कुछ ने स्वेच्छा से हितलाभ छोड़ दिया है। इसलिए इस माह यह राशि 1.29 करोड़ बहनों के खाते में डाली गई है। लेकिन तथ्यों को जाने बिना कांग्रेस के नेता अपनी आदत के अनुसार जनता को भ्रमित करने में जुट गए हैं।

महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरुआत

शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम और उठाते हुए आज से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरूआत कर दी है। महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जायेगा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल की सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

ऐसी बालिकाएं जिन्होंने सूचना देकर स्वयं का बाल विवाह रोका हो, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। यह भी भगवान रामजी की कृपा है कि उसके ठीक पहले 22 जनवरी को त्योहार मनाने के लिए बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि आ गई। शर्मा ने कहा कि इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी और यह आगे भी चलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+