Ludhiana Triple Murder: आहत नि:संतान पड़ोसी ने तीन बुजुर्गों को हथौड़े से मारकर मौत की नींद सुलाया, गिरफ्तार
Ludhiana Triple Murder: अपराध जगत से रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसियों के तानों से आहत नि:संतान पड़ोसी ने तीन बुजुर्गों को हथौड़े से मारकर मौत की नींद सुला दिया।
वारदात के बाद अपराध छिपाने के लिए गैस की नॉब खुली छोड़ी गई थी, जिससे ट्रिपल मर्डर को हादसे का रंग दिया जा सके। लुधियाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस क्राइम थ्रिलर पहले की सॉल्व करने का दावा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना ट्रिपल मर्डर पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा न होने का ताना सुनकर तंग आ चुके पड़ोसी ने 3 बुजुर्गों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक वीडियो कैमरा, सात कैसेट, एक मोबाइल फोन, एक ब्रीफकेस और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
आरोपी एक ऑटो-रिक्शा चालक है। मर्डर के बाद उसने बुजुर्गों के घर से चीजें चुराई थीं। लुधियाना के न्यू जनकपुरी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जघन्य हत्या का पता लगते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शनिवार को एक पड़ोसी की गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा भी किया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चमन लाल (74), उनकी पत्नी सुरिंदर कौर (70) और उनकी मां सुरजीत कौर उर्फ जीतो (95) अपने घर के अंदर मृत पाए गए।
लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले रॉबिन उर्फ मुन्ना (42) को गिरफ्तार किया गया है। मर्डर मिस्ट्री 24 घंटे के भीतर सुलझा ली गई।
सिद्धू ने बताया, रॉबिन सुरिंदर से द्वेष रखता था क्योंकि शादी के पांच साल से अधिक समय से बीतने के बावजूद बच्चा न होने के कारण वृद्धा रॉबिन को ताना मारती थी। सिर पर खून सवार होने के बाद रॉबिन ने तीनों लोगों से हथौड़े से मारकर मौत की नींद सुला डाला।
मर्डर को आग लगने के कारण हुई मौत के रूप में दिखाने के लिए घर में आग लगाने की कोशिश भी की। कमिश्नर के अनुसार, रॉबिन को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उसने अपराध कबूल कर लिया।
उन्होंने बताया, "पूछताछ के दौरान रॉबिन ने बताया कि वह और उसकी पत्नी शादी के पांच साल बाद भी निःसंतान थे, जिसके कारण सुरिंदर कौर अन्य पड़ोसियों के सामने भी उसे नियमित रूप से ताना मारती थी। उसने अपमानित महसूस किया इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया और तीनों की हत्या कर दी।'
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की. सीपी ने कहा, अपराध के बाद उसने गैस सिलेंडर पाइप में छेद करके और अगरबत्ती जलाकर घर में आग लगाने की कोशिश की, ताकि यह दिखाया जा सके कि तीनों की आग में मौत हो गई, लेकिन संयोगवश, आग नहीं जली।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह अपनी छत पर मुर्गियों को दाना डाल रहा था तो सुरिंदर ऊपर आया और फिर से उस पर ताना मारा. वह गुस्से में आ गया, उसने एक हथौड़ा लिया और सुबह करीब 6.15 बजे आम दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया।
रॉबिन के अनुसार सुरिंदर कौर वॉशरूम में थी इसलिए वह छिप गया और उसके बाहर आने का इंतज़ार करने लगा। जैसे ही वह बाहर निकली तो उसने हमला कर उसे मार डाला। जल्द ही, उसकी चीखें सुनकर लाल और जीतो जाग गए। उन्होंने पहले लाल को काटा और फिर जीतो को मार डाला।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर का नॉब खोला, पाइप में छेद कर दिया ताकि गैस घर में फैल जाए और अगरबत्ती भी जलाई ताकि घर में आग लग जाए लेकिन योजना कामयाब नहीं हुई।
कमिश्नर सिद्धू ने कहा कि आरोपी को सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। उसने अपने घर के बाहर पानी छिड़कना शुरू कर दिया था। उसे उम्मीद थी कि पीड़ितों के घर में जल्द ही आग लग जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
लाल के भतीजे रिंकू की शिकायत पर सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दाह संस्कार के लिए दंपती के विदेश में बसे चार बेटों के आगमन का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications