पंजाब: कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित लुधियाना में सोशल डिस्टेंसिंग भंग, सब्जी मंडी में हुआ ये हाल

लुधियाना। पंजाब प्रांत के लुधियाना की सब्ज़ी मंडी में आज कोविड-लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। सब्ज़ी मंडी में भीड़ ही भीड़ नजर आई। गाड़ियों की कतारें लगी थीं और काफी लोग बिना मास्क के दिख रहे थे। हालत चिंताजनक थे। इस पर लुधियाना के डिप्टी ​कमिश्नर का बयान आया है।

Thousands of people gathered in Ludhiana vegetable market Punjab, breaking Social distancing

लुधियाना के डिप्टी ​कमिश्नर ने कहा, "40 लाख लोगों को यहां से सब्ज़ी जाएगी तो थोड़ी भीड़ तो होगी।" यानी उनका मानना था कि इस सब्जी मं​डी से लाखों लोगों तक सब्जी पहुंचती है। मार्केट बंद हैं और कई छोटी मंडियां भी नहीं खुल रहीं। ऐसे में दूर-दूर के लोग खरीदारी को पहुंचे।

Thousands of people gathered in Ludhiana vegetable market Punjab, breaking Social distancing

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि, पंजाब में कोरोना का सबसे ज्यादा असर लुधियाना में ही है। यहां फिलहाल 12,586 स​क्रिय मरीज हैं। बीते रोज ही 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 73,721 पहुंच गया। जिसमें से 1,682 लोगों की जान भी जा चुकी है।

Thousands of people gathered in Ludhiana vegetable market Punjab, breaking Social distancing

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+