पहले बहनोई ने खींची चुनरी और ननद व ससुर ने बहू की फोटो अश्लील वेबसाइट पर डाल दी

खन्ना। महिला का चरित्र हनन करने के लिए उसके रिश्तेदारों व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी फोटो और मोबाइव नंबर एक अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध दहेज का मुकदमा जांच कर लिया है।

मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाली

मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाली

महिला ने अपनी ननद और चाचा ससुर पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि ननद और चाचा ससुर ने मिलकर उसकी कुछ तस्वीरें और मोबाइल नंबर इंटरनेट पर अश्लील साइट में डाल दिया। उसने बताया कि उसकी शादी इसी साल 15 जनवरी को हुई थी। विवाह के दौरान उसके पिता ने दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ सही चलता रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद तंग करना शुरू कर दिया।

बहनोई ने खींची चुनरी

बहनोई ने खींची चुनरी

ससुर और ननदों ने दहेज कम लाने का ताना मारने लगे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसे बेइज्जत करने के लिए उसकी ननद के पति ने उसका चुनरी सबके सामने खींच दिया। इस दौरान जब उसकी सास उसे बचाने आई तो ससुर और चाचा ससुर ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़िता अपने पति और सास के साथ पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता ने इस संबंधी भी एक शिकायत 23 जुलाई 2019 को संबंधित थाने की पुलिस को दी है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+