पति-पत्नी और पांच बच्चे लुधियाना में जिंदा जल गए, आग ने बिहार के परिवार को किया खत्म

पति-पत्नी और पांच बच्चे लुधियाना में जिंदा जल गए, आग ने बिहार के परिवार को किया खत्म

लुधियाना, 20 अप्रैल: पंजाब के लुधियाना जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चे समेत सात सदस्य जिंदा जल गए। इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है वो सभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। लुधियाना में कूड़ा बीनने का काम करते थे।

Ludhiana News: 7 people including five children burnt alive due to fire

बता दें कि यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 02 बजे हुआ, जब पूरा परिवार अपनी झोपड़ी में सो रहा था। पुलिस की मानें तो झोपड़ी में आग किस वजह से लगी, वो वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह हादसा लुधियाना जिले के समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कॉलोनी का है। यहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई।

चीख-पुकार सुनकर आग बुझाने के लिए लोग दौड़े और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी को नहीं बचा सके।

वहीं, इस घटना की सूचना पर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम डीसी सुरभि मलिक और पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय अरुणा देवी पत्नी 55 वर्षीय सुरेश साहनी और बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटा 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जोकि रात को अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। उसके पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+