राहुल गांधी ने कसा तंज- तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो... ना देश ना इंसान के हो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से भाजपा पर जोरदार तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-'तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के होबस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो।'
लखनऊ, 13 सितंबर। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। चुनावी समर में प्रत्येक पार्टी दूसरी पार्टी को नंगा करना चाहती है, ताकि जनता के वोट हासिल किये जा सकें। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से भाजपा पर जोरदार तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-
Recommended Video
'तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो
बस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो।' ट्वीट में राहुल ने भले ही किसी पार्टी का नाम न लिया हो, लेकिन ट्वीट से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका निशाना किसकी तरफ है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर और संत कबीर नगर जिलों में समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा, 'अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा।'
यह भी पढ़ें: यूपी में 90 हजार युवाओं को जल्द मिलेगी नौकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
इसके बाद योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने कहा कि, 'कोरोना के दौरान हमने देखा है कि मां गंगा में लोगों की लाशें बहती दिखीं। योगी ने 2017 के पहले की बात कही लेकिन 200 साल पहले भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि गंगा में लाशें बहती दिख रहीं थी। योगी साहब आप कौन से जान हैं? आपके कौन से अब्बाजान हैं और कौन से भाईजान हैं? यह पूरे देश को पता है। पीएम ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन संघ की वजह से हटा नहीं पाए।'
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारो के आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह देखना दिलचस्प होगा की पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा किसे बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications