युवा पीढ़ी को महापुरुषों की वीरता के बारे में बताएगी योगी सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे कार्यक्रम
प्रदेश की माटी से निकले वीरों को वंदन कर योगी सरकार युवा पीढ़ी को महापुरुषों की वीरता के बारे में बताएगी। इसके लिए सरकार द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस पर्व पर 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के तहत सभी जनपदों में पंचायत स्तर और नगर निकाय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों की वीर गाथा युवा पीढ़ी को बताई जाएगी और महापुरुषों के 100 जनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा आयोजित कार्यक्रम में एक स्थान चिन्हित करके वहां पर 75 पौधों को लगाया जाएगा तथा अमृत वाटिका भी विकसित की जाएगी।

योगी सरकार पौधरोपण अभियान-2023 के तहत स्वतंत्रता दिवस पर पांच करोड़ पौधे लगाएगी। सभी 57,702 ग्राम पंचायतों में स्थान चिन्हित कर देशी प्रजाति के 75 पौधे रोपित कर अमृत वाटिका विकसित की जायेगी। राज्य के सभी हिस्सों से एकत्र की गई मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
15 अगस्त को ही सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना, वायुसेना, केंद्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेगी. कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान भी बजाया जाएगा। पुलिस-पीएसी-स्कूल बैंड और अन्य स्थानीय बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाया जाएगा।
पंचायत एवं स्थानीय निकाय स्तर पर इस आयोजन के लिए खंड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा नामित ग्राम विकास अधिकारी-पंचायत सचिव-लेखपाल एवं सफाई निरीक्षक इन कार्यक्रमों के समन्वयक होंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम स्तरीय कर्मचारी, कोटेदार की उपस्थिति अनिवार्य होगी।












Click it and Unblock the Notifications