यूपी में खुलेंगे 14 मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार के पास भिजवाया प्रपोजल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर 2 जिलों के बीच जल्द ही एक मेडिकल कॉलेज देखने को मिलेगा। नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया​ कि उन कॉलेजों में 2022 से प्रवेश मिल सकेगा। बता दें कि, मुख्यमंत्री ने यहां लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। यहीं पहली मंजिल पर बने सेंटर रिसर्च लैब का निरीक्षण भी किया।

Yogi Adityanath, medical colleges In UP, Yogi government, lucknow, latest new, uttar pardseh, योगी आदित्यनाथ, यूपी

शनिवार को योगी ने कहा, ''जनता को बेहतर व गुणवत्तपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देने में अब तक किंग जार्ज मेडिकल कालेज और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का नाम आता था, लेकिन अब लोहिया संस्थान भी इस प्रतियोगिता में शामिल है। यह प्रतियोगिता मरीजों को गुणवत्तापरक सेवा देने की होनी चाहिए। बेहतर करें तो सुविधाएं और भी बढे़ंगी। 23 करोड़ जनता को संस्थान का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रदेश में प्रोफेशनल तरीके से संस्थानों को चलाने का प्रयास नहीं हुआ। जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+