चुनावों से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान- ग्राम प्रधानों समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों व तमाम पंचायत प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है।
लखनऊ, 15 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों व तमाम पंचायत प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है।
सीएम योगी की घोषणा के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्यों को भी अब प्रति बैठक मानदेय मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का भी मानदेय बढ़ाया गया है।

हर गांव में बनेगा ग्राम पंचायत कोष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गांव में ग्राम पंचायत कोष बनाया जाएगा और जनता के प्रतिनिधियों के निधन पर उनके स्वजनों को अनुकंपा राशि दी जाएगी।
मानदेय में बंपर बढ़ोत्तरी
योगी सरकार ने जनप्रतिधियों के मानदेय में बंपर बढ़ोत्तरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक अब क्षेत्र पंचायत सदस्य को 500 की जगह 1000 रुपए, जिला पंचायत सदस्य को 1000 की जगह 1,500 रुपए, ग्राम प्रधान को 3,500 की जगह 5000 रुपए, प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य को 9,800 की जगह 11,300 रुपए और जिला पंचायत अध्यक्ष को 14000 की जगह 15,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत सदस्य को अब 100 रुपए प्रति बैठक मानदेय मिलेगा, उसे साल में 12 बैठक करवानी होंगी।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य को 1000 रुपए प्रति बैठक मानदेय मिलेगा उससे साल में 6 बैठक करवानी होंगी।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य को प्रति बैठक 1500 मानदेय मिलेगा, उसे प्रतिवर्ष 6 बैठक करवानी होंगी।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक: सूरज के कोरोना को छूकर लौटा NASA का स्पेसक्राफ्ट, विज्ञान की दुनिया में अविश्वसनीय उपलब्धि
42,478 ग्राम पंचायतों में सचिवालय का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज की सभी 42,478 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब ग्रामवासियों को आय, जाति, और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications