अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे।

लखनऊ, 4 जुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे। बता दें कि कान में तकलीफ के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजनाथ सिंह से कुछ ही देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह से उनकी तबीयत का हाल-चाल लिया।

Rajnath Singh

Recommended Video

    Kalyan Singh Health: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, जानिए हुआ क्या | वनइंडिया हिंदी

    कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके ब्लड में यूरिया और क्रिएटिनिन की मात्र बढ़ने से उनके शरीर पर सूजन आ गई है।

    यह भी पढ़ें: लखनऊ में अंबेडकर स्मारक के शिलान्यास को ओपी राजभर ने बताया बीजेपी का चुनावी हथकंडा, कही ये बात

    अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है और अभी उनका इलाज चल रहा है। जल्द ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।

    कोरोना टेस्ट आया था पॉजिटिव
    बता दें कि कल्याण सिंह का पिछले साल कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक महीने बाद 12 अक्टूबर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। कल्याण सिंह पहली बार साल 1991 प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उनकी अध्यक्षता में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+