लखनऊ में अंबेडकर स्मारक के शिलान्यास को ओपी राजभर ने बताया बीजेपी का चुनावी हथकंडा, कही ये बात

लखनऊ, 29 जून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने लखनऊ में बीजेपी सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक का शिलान्यास करने को चुनावी हथकंडा करार दिया है। ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं और वे (बीजेपी) बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम इसका विरोध नहीं करते, लेकिन विधानसभा में अब तक कोई भी उनका चित्र नहीं लगा सका है। उन्हें अब क्यों याद आया? क्योंकि 6 महीने बाद होंगे चुनाव।'' बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी इसे यूपी भाजपा सरकार की नाटकबाजी करार दिया है।

OP Rajbhar said Polls are coming and BJP erecting statues of Babasaheb Ambedkar

लखनऊ में अंबेडकर स्मारक का शिलान्यास

बता दें, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लखनऊ में 'डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र' का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने कहा कि लखनऊ शहर से बाबासाहब आंबेडकर का भी एक खास संबंध रहा है, जिसके कारण लखनऊ को बाबा साहब की 'स्नेह-भूमि' भी कहा जाता है। बाबासाहब के लिए गुरु-समान, बोधानन्द जी और उन्हें दीक्षा प्रदान करने वाले भदंत प्रज्ञानन्द जी, दोनों का निवास लखनऊ में ही था।

मायावती ने बताया यूपी भाजपा सरकार की नाटकबाजी

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब भी समाज के वंचितों की बात होगी तब भीमराव अंबेडकर का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा।" बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इसे यूपी भाजपा सरकार की नाटकबाजी करार दिया। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व उनके करोड़ों शोषित-पीड़ित अनुयाइयों का सत्ता के लगभग पूरे समय उपेक्षा व उत्पीड़न करते रहने के बाद अब विधानसभा चुनाव के नजदीक यूपी भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब के नाम पर 'सांस्कृतिक केन्द्र' का शिलान्यास करना यह सब नाटकबाजी नहीं तो और क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+