मुलायम सिंह की पत्नी साधना के योग टीचर की रहस्यमय मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रहने वाले एक योग टीचर का शव संदिग्ध अवस्था में घर के बेडरूम में पड़ा मिला है। परिवार वालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस योग टीचर की मौत का शराब व बीमारी के चलते बता रही है। मामला थोड़ा हाईफाई इसलिए बताया जा रहा है कि यह योग टीचर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की पत्नी साधना यादव को योग सिखाता था।

Yoga teacher of Mulayam Singh Yadav's wife died in Lucknow
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मड़ियांव के प्रीतिनगर इलाके में 37 वर्षीय संतोष त्रिवेदी अपने परिवार के साथ रहता था। संतोष लोगों को योग सिखाता था। बताया जाता है कि शुक्रवार को संतोष की पत्नी बच्चों के साथ इटौंजा गांव चली गई। रविवार को संतोष की पत्नी रेनू ने भांजे सूरज को फोन किया और बताया कि संतोष का मोबाइल फोन उठ नहीं रहा है। इस पर सूरज ने भी मामा को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला।

सोमवार की शाम परिवार वालों को मड़ियांव पुलिस ने सूचना दी कि संतोष की मौत हो चुकी है और शव घर के बेडरूम में पड़ा है। खबर पाकर मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेडरूम में खून पड़ा था। वहीं संतोष की मौत की खबर भी पड़ोसी की ही पत्नी ने सबसे पहले पुलिस को दी थी। वहीं मड़ियांव इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि संतोष शराब पीने का आदी था और शुगर का मरीज भी था। उसकी मौत शराब व बीमारी के चलते हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+