जान बचाने के लिए नग्न होकर नाचना पड़ा महिला को, पुलिस बनी मूकदर्शक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंसाफ के लिए धरने पर बैठी महिला के साथ शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां तहसलीदार को इंसाफ के लिए महिला को धरना देना महंगा पड़ गया।

शर्मनाक- पिता ने अपने तीन बेटों संग किया पाकिस्तानी महिला के साथ रेप का प्रयास

झांसी से लगभग 140 किलोमीटर दूर महोबा में रहने वाली महिला जब अपनी जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए धरने पर बैठी तो तहसीलदार ने महिला को बुरी तरह से पीटा।

जब महिला ने तहसीलदार की पिटाई का विरोध किया तो उसके कपड़े तक फाड़ दिये गये। जिसके बाद महिला को अपनी जान बचाने के लिए नग्न अवस्था में नाचना पड़ा।

गौर करने वाली बात यह है कि जब यह सब हो रहा था तो मौके पर मौजूद एक भी पुलिस वाले ने इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटायी। महिला का आरोप है कि उसकी चार बीघा जमीन को भाजपा सांसद पुष्पेंद्र चंदेल और उनके पिता हरपाल ने धोखे से अपने कब्जे में कर ली है।

जमीन पर जबरन कब्जे के विरोध में महिला एक हफ्ते से धरने पर बैठी थी। लेकिन रविवार रात को तहसीलदार आये और उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की और उनके कपड़े तक फाड़ दिये। जिसके बाद उनसे नग्न करकर नचवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+