ये जो ममता दीदी जी की जीत है वही तो सत्यमेव जयते की रीत है: अखिलेश यादव

लखनऊ, 03 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हुए तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। भवानीपुर सीट से 12वें राउंड की गिनती तक ममता बनर्जी ने 34,970 वोटों से बढ़त बना ली है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 48,813 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को 13843 वोट हासिल हुए हैं। ममता बनर्जी की इस जीत का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ये जो 'ममता दीदी जी' की जीत है वही तो 'सत्यमेव जयते' की रीत है।

west bengal bypolls 2021 akhilesh yadav congratulates mamata banerjee

बता दें, टीएमसी ने बीजेपी के कड़े मुकाबले के बाद विधानसभा चुनाव से जीत हासिल की थी। उसके बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में भी रिकॉर्ड मत से जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। ममता के भाई बाबुन बनर्जी ने कहा, ''हमें विश्वास है कि मार्जिन 60 हजार से अधिक होगा और हम बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ काम करके जश्न मनाएंगे।''

ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला

मालूम हो कि नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं। आज उपचुनाव के नतीजे में ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट और जांगीपुर सीट के उपचुनाव के नतीजे भी साथ ही जारी किए जाएंगे।

Recommended Video

      Bhawanipur By-Election: भवानीपुर जीतते ही Mamata Banerjee ने Modi सरकार पर तंज | वनइंडिया हिंदी

      तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर के साथ भवानीपुर सीट से जीतेंगी। इस पर बीजेपी का कहना है कि भवानीपुर सीट पर उसकी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ममता बनर्जी को अच्छी-खासी टक्कर दे रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+