Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर मिला युवक का शव, मौके से बेटे विकास की पिस्टल बरामद

Lucknow News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। यहां मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित अवास पर एक युवक का शव मिला है। केंद्रीय मंत्री के घर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तम के रूप में हुई है, जो केंद्रीय मंत्री विकास उर्फ आशू का दोस्त है।

DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव की हत्या गोली लगने से हुई है। विनय के सर पर गोली का निशान हैं। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो कि विकास किशोर की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात पर मिले साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी।

Lucknow News

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घर से शव मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वारदात के समय बेटा आशू घर पर मौजूद नहीं था वह दिल्ली में था। घर पर केवल उसकी पिस्टल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनय केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास का अच्छा दोस्ता था और उन्हीं के साथ रहता था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई। यहां विनय श्रीवास्तव का गोली लगा शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने बताया, विनय श्रीवास्तव नामक युवक के सर पर गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है।

बताया कि रात में 6 लोग आए थे और यहां खाना-पीना खाया। इसके बाद गोली लगने से विनय की मौत हो गई। मौका-ए-वारदात से जो पिस्टल बरामद हुई है वो विकास किशोर की बताई जा रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर है और साक्ष्यों को अपने कब्ज में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों का खंगाला जा रहा है। बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है, जो भी सच है वह जल्द ही बाहर आ जाएगा। वहीं, इस मामले पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। हालांकि, उन्होंने कहा कि उसकी पिस्टल घर ही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+