Video- घूस के पैसों के बंटवारे के लिए वर्दीधारी आपस में भिड़े
लखनऊ। आपने अक्सर पुलिसवालों को चेकिंग के बहाने सड़क पर खुले आम पैसे लेते देखा होगा, ट्रक वालों को रोककर पैसा लेते देखा होगा। लेकिन दो पुलिसवालों इस घूस की रकम के बंटवारे के लिए एक दूसरे जबरदस्त लात घूंसे करें ऐसा शायद ही देखा होगा।
दो पुलिसवालों के बीच घूस के पैसों के बंटवारे को लेकर लखनऊ की सड़क पर खुलेआम लात घूंसे चले। पुलिसवालों की यह हरकत पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली।
महिला के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बताया जा रहा है कि वीडियो में जो दो पुलिसवालें लड़ रहे हैं उनमें से एक सिपाही वीरेंद्र यादव हैं जबकि दूसरा होमगार्ड अनुज है। जानकारी के अनुसार दोनों पैसों के बंटवारे को लेकर एक दूसरे से भिड़ गये थे।












Click it and Unblock the Notifications