देखें VIDEO: जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़े रामगोपाल यादव
रामगोपाल यादव ने कहा कि विधायकों और सांसदों की मांग है कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के टिकट बंटवारा नहीं किया जाए। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव प्रेसवार्ता में भावुक हो गए और रोने लगे। हालांकि उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने हा कि मुख्यमंत्री को नजरअंदाज कर पार्टी में टिकट बेचे जा रहे हैं। रामगोपाल से जब पार्टी से निष्कासन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा ' मैं अपने को समाजवादी पार्टी का सदस्य मानता हूं और पार्टी सदस्य होने के नाते ही यह बयान दे रहा हूं।'

रामगोपाल यादव ने कहा कि विधायकों और सांसदों की मांग है कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के टिकट बंटवारा नहीं किया जाए। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। निकाले गए सभी पार्टी नेताओं को वापस बुलाया जाए। रामगोपाल यादव ने दावा किया कि मैंने लिखा सपा का संविधान, मैंने सपा को हर मुश्किल से निकाला। उन्होंने कहा कि सपा को बचाने के लिए मैंने कानूनी लड़ाई लड़ी। डिंपल को शक था कि गे हैं अक्षय, ट्विकंल ने चेक कराया था जेनेटिक रिकॉर्ड
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications