डिंपल को शक था कि 'गे' हैं अक्षय, ट्विकंल ने चेक कराया था जेनेटिक रिकॉर्ड
शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने बताया कि शादी करने की सबसे बड़ी वजह बच्चे पैदा करना होती है। ऐसे में शादी से पहले यह जानना कि जिससे आपकी शादी हो रही है उसका जेनेटिक रिकॉर्ड कैसा है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'सबसे बड़े खिलाड़ी' अक्षय कुमार को उनकी सास डिंपल कपाडि़या गे समझती थीं और वो नहीं चाहती थीं कि ट्विंकल खन्ना से उनकी शादी हो। इस हैरान करन देने वाली बात का खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया। इस शो में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आए थे और उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज जगजाहिर किए।

ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था। जब मैंने हां कर दिया तो वो मेरी मां डिंपल से हाथ मांगने के लिए गए। जब मां को मैंने अक्षय के साथ शादी करने की बात बताई, तो वह चौंक गईं। दरअसल, मेरे एक जर्नलिस्ट दोस्त संदीप ने मुझे बताया था कि अक्षय गे हैं। लेकिन मुझे इस बात का यकीन नहीं था। मैंने यह बात मम्मी से भी भी शेयर की थी। इसलिए उन्होंने कहा कि अक्षय और तुम्हें एक साल तक साथ रहना होगा, उसके बाद फैसला करेंगे कि क्या करना है। फिर हम एक साल तक साथ रहे और फिर हमने शादी कर ली।'
ट्विंकल ने चेक किया था अक्षय का जेनेटिक रिकॉर्ड
शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने बताया कि शादी करने की सबसे बड़ी वजह बच्चे पैदा करना होती है। ऐसे में शादी से पहले यह जानना कि जिससे आपकी शादी हो रही है उसका जेनेटिक रिकॉर्ड कैसा है यह जानना बेहद जरूरी होता है। इसलिए उन्होंने अक्षय के खानदान में किसे क्या बीमारी है, उनके परिवार में लोग जल्दी गंजे तो नहीं होते, किसकी किस बीमारी से मौत हुई थी आदि का पूरा रिकॉर्ड चेक किया था।
ट्विंकल का हर ब्लॉग चेक करते हैं अक्षय
ट्विंकल अपने मुंहफट अंदाज, मजेदार ब्लॉग्स और ट्वीट्स के लिए जानी जाती हैं। उनके मन में जो आता है वह कह देती हैं वहीं अक्षय इसके एकदम उलट हैं। वह बोलने से पहले इस बात का ख्याल रखते हैं कि कोई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी न हो जाए। अपने ब्लॉग्स के बारे में बात करते हुए ट्विंकल ने बताया कि उनका हर ब्लॉग पहले अक्षय चेक करते हैं। वह उन्हें बताते हैं कि ब्लॉग से क्या हटाना है और क्या जोड़ना है। इसके बाद ही वह उसे पब्लिश करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications