Video- थाने में ही छात्रा ने मनचले को जूतों से धुना, पुलिस ने बनाया वीडियो
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश अजब गजब प्रदेश है यहां इंसाफ कोर्ट में नहीं बल्कि थाने में होता है। पीलीभीत में स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले युवक को छात्रा ने पुलिस स्टेशन में ही बुरी तरह से धुन दिया और पुलिस यहा सब ना सिर्फ मूक दर्शक बनकर देखती रही बल्कि उसका वीडियो भी बनाती रही।
दरअसल पीलीभीत के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को अंकित नाम का एक युवक आये दिन परेशान करता था और अश्लील भाषा का प्रयोग करता था। जिससे तंग आकर छात्रा ने युवक को और उसके दोस्त की बाईक को राककर उसकी चाभी निकालकर उन्हें थाने ले आयी।
थाने लाने के बाद छात्रा ने युवक को बुरी तरह से पुलिस स्टेशन में पुलिस वालों के सामने धुन दिया। छात्रा ने युवक को थप्पड़ों और जूतों से बुरी तरह से धुना। यही नहीं छात्रा ने युवक से खुद के पैर छुआकर मांफी भी मंगायी। वहीं एसपी जेके शाही ने इस मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications