योगी सरकार ने 18 IAS अफसरों के किए तबादले, बदले गए तीन जिलों के डीएम

लखनऊ, 26 जुलाई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार की देर रात 18 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में नए डीएम बनाए गए हैं। गोरखपुर में विजय किरण आनंद को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगढ़ के डीएम को हटाकर मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। वहीं, अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह डीएम लखनऊ के पद पर बने रहेंगे।

uttar pradesh yogi government transfers 18 ias officers

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के डीएम रहे के विजयेंद्र पांडियन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। एवी राजमौलि को सहारनपुर मंडलायुक्त से खाद्य रसद आयुक्त के पद की जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। वह अभी तक डीएम मुजफ्फरनर थीं। अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह को डीएम मुजफ्फरनगर बनाया गया है। अरविंद सिंह मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मधुसूदन नागराज हुगली को सीडीओ वाराणसी से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है। गौरंग राठी नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवशरंप्पा जीएन सीडीओ देवरिया को कानपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। आशीष कुमार गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से सहारनपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रेम रंजन सिंह सहारनपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और अरविंद कुमार चौहान सचिव उप्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+