UP : सीएम योगी ने धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का दिया आदेश, 4 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट
लखनऊ, 26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा कि राज्य भर के धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही मानकों का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाएगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यह कहने के पांच दिन बाद आया है कि धार्मिक स्थलों पर अनुमति के साथ लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्वनि परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लाउडस्पीकरों के लिए कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। पुलिस थानों को ऐसे सभी स्थानों की सूची बनाकर 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है। हर जिले के संभाग आयुक्त रिपोर्ट भेजेंगे। धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद सभी अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया जाएगा।
Recommended Video

सरकार की तरफ से हर थाने को निर्देशित किया गया है कि मंदिर हो या फिर मस्जिद जहां भी अवैध रूप से लाउडस्पीकर लगाए गए हैं उन्हें तुरंत उतरवाया जाए। साथ ही तय मानक के अनुरूप ही लाउडस्पीकर का प्रयोग धार्मिक स्थलों पर हो। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शासनदेश जारी करते हुए सभी थानों से कहा है कि अभियान चलाकर अवैध और तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर तुरंत हटाया जाए। साथ ही 30 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। ऐसा न करने पर संबंधित थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
125 जगहों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर
इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं, जबिक लगभग 17, 000 लाउडस्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की गई है। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि धार्मिक स्थलों में सामान्य मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजें। साथ ही लाउडस्पीकर की आवाज सिर्फ परिसर के अंदर ही रहनी चाहिए। इसके बाद प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों में या तो लाउडस्पीकर उतार लिए गए या आवाज धीमी की गई। 125 ऐसे स्थल थे, जहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउडस्पीकर उतरवाए हैं।
37,344 धर्मगुरुओं से की गई बात
प्रशांत कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज व इसके पहले जो अन्य धर्मों के भी त्योहार हुए हैं उसके अनुपालन में लगभग 37,344 धर्मगुरुओं से वार्ता की गई है। अलविदा की नमाज लगभग 31,000 जगहों पर होनी है। इसके अतिरिक्त करीब 75 हजार ईदगाह और 20 हजार मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। इसके मद्देनजर संवेदनशील जिलों में 45 कंपनी पीएसी, सात कंपनी सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications