यूपी पुलिस में बढ़े 30567 पद, बेहतर होगी कानून व्यवस्था
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस महकमें में 30567 पदों को बढ़ाने का फैसला किया है। अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगायी गयी है। पुलिस महकमें में मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक और निरीक्षक के 30567 पदों को बढ़ाया जाएगा।
अब लखनऊ में पैदल चलने वालों का भी कटेगा चालान

कैबिनेट के फैसले के बाद हेड कांस्टेबल, दरोगा व इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। प्रदेश में पुलिसकर्मियों की कमी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसपर कैबिेनेट ने अपनी हामी भर दी है।
सरकार के पास पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्ट की संख्या को 2638 से बढ़ाकर 5000, सब इंस्पेक्टर की संख्या 19996 से बढ़ाकरर 40 हजार कर दिया गया है। वहीं हेड कॉस्टेबल के पदों की संख्या 53,799 से बढ़ाकर 60 हजार का प्रस्ताव भेजा गया था। आपको बता दें कि मौजूदा समय में प्रति एक लाख लोगों पर सिर्फ 80 पुलिसकर्मी हैं। ऐसे में नयी संख्या के बाद यह 168 हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications