नहीं रहे MP के राज्यपाल लालजी टंडन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। मध्य प्रदेश के गवर्नर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता रहे लालजी टंडन का निधन हो गया। मंगलवार सुबह 5 बजे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बाबूजी नहीं रहे। लालजी टंडन के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया। योगी ने ट्वीट कर लिखा कि मप्र. के मा. राज्यपाल लालजी टंडन के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

मायावती ने भी जताया शोक
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मध्यप्रदेश के गवर्नर व यूपी में बीजेपी की सरकार में कई बार वरिष्ठ मंत्री रहे लालजी टण्डन, जो काफी सामाजिक, मिलनसार व संस्कारी व्यक्ति थे, उनका इलाज के दौरान आज लखनऊ में निधन होने की खबर अति-दुःखद व उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

लालजी टंडन कई दिनों से बीमार थे
85 वर्षीय लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से भर्ती थे। उन्हें किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद उन्हें एडमिट कराया गया था। सोमवार देर रात लालजी टंडन की हालत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, इसकी जानकारी लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने दी थी। उनकी जगह इस वक्त उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के गर्वनर की कुर्सी संभाल रही थीं। उन्हें अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications