जीत के बाद बदली अखिलेश चाल, कहा डूब गया लव जिहाद, जीत गया समाजवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 11 उपचुनावों के नतीजे ने साबित कर दिया है कि यूपी में मोदी की लहर खत्म हो चुकी है। अपनी जीत से खुश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पर बढ़चढ़ कर बोल रहे हैं।

जीत से खुश अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी का सांप्रदायिकता फैलाने का मंसूबा चुनाव में जीत नहीं दिला सका। यादव ने कहा, 'डूब गया लव जिहाद, जीत गया समाजवाद।' अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया है और भाईचारे से मिलजुलकर रहने की इच्छा जाहिर की है।
गौतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 11 में से आठ सीटों पर जीत मिली है जबकि तीन सीटों पर बीजेपी जीती। यूपी की जीत अखिलेश यादव के लिए अहम है क्योंकि राजस्थान और गुजरात में बीजेपी सरकार में होते हुए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राज्य को जिस देशा में ले जाना चाहती है, लोगों ने उसका समर्थन किया है इसलिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। यूपी के सीनियर मिनिस्टर शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आ गए थे लेकिन अब वे असलियत समझ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications