UP News: स्वार और छानबे में सपा की करारी हार के बाद अनुप्रिया पटेल बोली- तीसरा इंजन जोड़ने में कामयाबी मिली
UP Bypolls 2023 Results: उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्वार और मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नजीते आ गए हैं। दोनों सीटों पर अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल के प्रत्याशियों ने अपना परचम लहरा दिया।

UP Bypolls 2023 Results: छानबे और स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम में अपना दल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट अपना दल (एस) प्रत्याशी रिंकी कोल ने 9589 वोटों से जीत दर्ज की है। वही रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने निर्वाचित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।
इस जीत के बाद अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी को हराया है। स्वार और छानबे उपचुनाव है। हमारी सहयोगी भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव जीता। इससे पता चलता है कि राज्य के लोगों को एनडीए गठबंधन पर विश्वास है। अपना दल (एस) एनडीए का हिस्सा है।
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जबकि छानबे सीट के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में थे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं छानबे सीट से सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को प्रत्याशी बनाया था।
स्वार विधानसभा से आजम खान पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खां कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता। आज आजम खां का घमंड चकनाचूर हो गया।
1996 के बाद पहली बार भाजपा गठबंधन ने स्वार सीट जीती है। यह सीट आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की पुश्तैनी सीट मानी जाती थी। अब शफीक अहमद अंसारी राज्य में बीजेपी गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बन गए हैं। इसी के साथ बीजेपी ने रामपुर की 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर कब्जा कर लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications