Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सैनिटाइज होगा कानपुर-लखनऊ और नोएडा

लखनऊ। 'बेबी डॉल मैं सोने दी' जैसे गानों से लोकप्रियता पा चुकीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद लखनऊ, कानपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कनिका लंदन से वापस आने के बाद सीधे लखनऊ के बड़े होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

up yogi aadityanath government take decision of sanitizaton of lucknow and kanpur

इसी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन शहर लखनऊ, कानपुर व नोएडा को सैनिटाइजर करने का निर्णय लिया है। कनिका लखनऊ में ठहरी थीं। कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं।

कनिका की खबर सुनकर वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री, उनकी पत्नी व घर में काम करने वाले लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं।

Recommended Video

    Coronavirus: Kanika Kapoor से मिलीं थी Vasundhara Raje, अब खुद को किया Isolet | वनइंडिया हिंदी

    उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं। जहां 700 परिवार रहता है। कनिका ताज होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+