UP Weather News: बारिश ने लखनऊ में तोड़ा पिछले 4 वर्षों का रिकॉर्ड, जानिए पूरा अपडेट्स
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलो में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजवीन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में दिसंबर में 15.4 मिमी के साथ चार वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हुई। मंगलवार से बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

राज्य की राजधानी में सोमवार को चार साल में दिसंबर महीने की सबसे अधिक बारिश - 15.4 मिमी - दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार से लखनऊ में बारिश नहीं होगी लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
Recommended Video
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, 13 दिसंबर, 2019 को, लखनऊ में 24 घंटों में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि महीने में अब तक की सबसे अधिक बारिश 9 दिसंबर, 1997 को 49 मिमी दर्ज की गई थी। 2 दिसंबर 2015 को 14.3 मिमी बारिश हुई और 14 दिसंबर 2014 को शहर में 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि महीने की औसत बारिश 4.7 मिमी है।
यूपी के कई हिस्सों में बारिश लखनऊ मौसम कार्यालय प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि यह राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण का परिणाम है। उरई में 12 मिमी, कानपुर में 8.4 मिमी, झाँसी में 2 मिमी, आगरा में 1.6 मिमी और शाहजहाँपुर में 1.6 मिमी बारिश हुई।
लखनऊ में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हुई जो पूरे दिन जारी रही। बादल छाए रहने के कारण शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। दिन और रात के तापमान में महज 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
पूरे शहर में जलभराव एक आम दृश्य था। मटियारी क्रॉसिंग, महानगर, पार्क रोड, आलमबाग क्रॉसिंग और सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भारी जलभराव देखा गया। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे कई इलाकों में यातायात जाम हो गया। यूपी के वाराणसी और प्रयागराज जैसे कई जिलों में बादल छाए रहने के कारण विजिविलटी गिरकर 200 मीटर से नीचे हो गई।












Click it and Unblock the Notifications