UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार 23 जून को भी पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश होगी। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड की बात करें तो, कुछ इलाकों में बारिश होगी। खासकर सोनभद्र, रामपुर, मुरादाबाद और ललितपुर जिले में दोपहर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 24 और 25 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश, हरियाण, पंजाब और राजस्थान में भी सक्रिय हो जाएगा। इन क्षेत्रों में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश होगी।

मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में आ जाएगा। लखनऊ और आसपास के इलाकों में मंगलवार को मानसून के मेहरबान होने के पूरे आसार बन गए हैं। रविवार की शाम से सोमवार की सुबह के बीच प्रदेश में सबसे अधिक 15 सेमी बारिश बर्डघाट पर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मऊ में 7, गोरखपुर, पलियाकलां में 6-6, बस्ती में 5, डुमरियागंज, वाराणसी, एल्गिनब्रिज में 3-3, गोण्डा, जमुनिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, मनकापुर, हरदोई, रिगोली, शाहजहांपुर में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी सोमवार को कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश दर्ज की गई। इस बदली-बारिश से राज्य के कई इलाकों में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उमस और उमस के बजाए ठंडी पुरवाई और रिमझिम बौछारों से मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा और आसपास चक्रवाती प्रसार देखने को मिला है। यह अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से मानसून मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड में तेजी से आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications