UP IAS एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना से नि‍धन, सीएम ने जताया शोक

लखनऊ, अप्रैल 29: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। कोरोना की चपेट में आए यूपी आईएएस एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का भी गुरुवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। वह एक दिन बाद रिटायर होने वाले थे। दीपक त्रिवेदी कई जिलों के जिलाधिकारी व मंडलायुक्त रहने के अलावा मुख्य सचिव नियुक्त आबकारी भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक त्रिवेदी के न‍िधन पर शोक जताया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने दीपक त्र‍िवेदी के न‍िधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

up senior IAS officer and UP Revenue Board Chairman deepak trivedi lost life due to covid

यूपी सरकार के एक दर्जन से ज्‍यादा आईएएस अधि‍कारी कोरोना संक्रम‍ित

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार के एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारी इस समय कोरोना की चपेट में हैं। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, वित्त सचिव संजय कुमार, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीना, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे, श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा, हमीरपुर समेत तीन जिलों के डीएम कोरोना से संक्रम‍ित हैं।

यूपी में कोरोना के 29 से ज्‍यादा नए मामले

उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 29,824 नए मामले सामने आए थे, जबकि 35,903 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,86,588 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,03,28,141 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज अब तक 99,75,626 लोगों को दी जा चुकी है, जबकि वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 21,13,088 लोगों को दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+