यूपी में काबू होता द‍िख रहा कोरोना संक्रमण, प‍िछले 24 घंटों में 3723 नए केस, र‍िकवरी रेट पहुंचा 94 फीसदी

लखनऊ, मई 25: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से काबू पाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है, जिससे र‍िकवरी रेट बढ़कर 94 फीसदी से अधि‍क हो गया है। मृत्‍यु की संख्‍या में भी कमी हो रही है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3723 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 163 और लोगों की मौतें हुई हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में रिकवरी दर बढ़कर 94.7 फीसदी हो गया है।

up records 3723 fresh cases of covid 19 recovery rates goes up to 94 percent

प‍िछले 24 घंटों में 10,441 लोग हुए ठीक

प्रदेश में प‍िछले 24 घंटों में 10,441 लोगों ने कोरोना का मात दी है। ये लोग कोरोना से ठीक होकर ड‍िस्‍चार्ज हुए हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प‍िछले 24 घंटे में 2,98,808 टेस्ट किए गए। अब तक कुल मिलाकर 4,73,62,430 टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि अब तक 1,31,80,187 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है और 35,63,047 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। 1 जून से 18-45 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 75 ज‍िलों में शुरू हो जाएगा।

च‍ित्रकूट और कासगंज में कोरोना का स‍िर्फ एक-एक नया केस

उत्तर प्रदेश के सूचना और जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रदेश के चित्रकूट और कासगंज जिलों से कोरोना का सिर्फ एक-एक नया मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल 69,828 एक्टिव केस थे। आज एक्टिव मामले 7 हजार और कम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यूपी का रिकवरी रेट अब 94.7 फीसदी हो गया है। बता दें, कोरोना से न‍िपटने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी खुद ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी 30 अप्रैल से ही जिलों और मंडलों के दौरे कर रहे हैं। अब तक उन्होंने प्रदेश के 18 मंडलों में से 17 मंडलों का दौरा किया है। इस दौरान वह कोव‍िड कमांड सेंटर, ज‍िला अस्‍पतालों के न‍िरीक्षण के साथ-साथ लोगों से गांवों में उनके घर जाकर मिल रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों से भी उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+