UP nikay chunav 2023: अतीक अहमद के परिवार में किसी को टिकट नहीं देगी BSP, मायावती का ऐलान

UP निकाय चुनाव: मायावती ने कहा- बसपा अतीक अहमद की पत्‍नी या उसके परिवार के किसी भी सदस्‍य को नहीं देगी टिकट

mayawati

उत्‍तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव घोषित हो चुके हैं। नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायवती ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। मायावती ने प्रेस वार्ता में चुनाव आयाेग से मांग की कि ये चुनाव ईवीएम मशीन के बजय बैलेट पेपर से करवाया जाए। इसके अलावा मायावती ने साफ किया कि इस निकाय चुनाव में उनकी पार्टी मेयर पद के चुनाव के लिए अतीक अहमद की पत्‍नी या उनके परिवार के किसी भी सदस्‍य को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देगी।

बता दें बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद जो वर्तमान समय में जेल की सलाखों के पीछे है,उनकी पन्‍त्‍ी शाइस्‍ता परवीन ने बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की सदस्‍यता ले ली है। शाइस्‍ता परवीन एआईएमआईएम की सदस्यता से इस्तीफा देकर बसपा ज्‍वाइन की।

बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज, मिर्जापुर एवं लखनऊ मंडल घनश्याम चंद्र खरवार ने शाइस्ता परवीन को बसपा का झंडा देकर सदस्‍यता ग्रहणक करवाई थी।

मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीएसपी एसटी एससी और ओबीसी और गरीबों की समस्‍याओं के लिए यूपी नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।

उन्‍होंने बसवा इन सभी वर्गों के हितों का इकलौता प्लेटफार्म है । उन्‍होंने मेरे नेतृत्‍व में बसपा इन सभी लोगो को अपने पैरो पर करने के लिए कटिबद्ध है। उन्‍होंने लंबे इंतजार के बाद उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव हो रहे है।

मायावती ने साथ में कहा कि हम एसटी एससी और ओबीसी के लिए जो आरक्षण निर्धारित किया गया है उससे बिलकुल भी संतुष्‍ठ नहीं हैं। उन्‍होंने कहा यूपी की सत्ता धारी पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपना फायदा साध रही है। उन्‍होंने कहा प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा पिछड़ों के लिए उद्याद्न के लिए हमारी पार्टी को आना आवश्यक है।

बसपा सुप्रीमों ने कहाउन्‍होंने कहा पसमांदा मुसलमानों को वो साधने में जुटे हुए है। पसमांदा मुसलमान भाजपा के राज में वे इतना ही असुरक्षित महसूस करते है जितना वो कांग्रेस के राज में असुरक्षित महसूस करते थे।

उन्‍होंने कहा दलित, आदिवासी जैसा अति पिछड़ा समाज ही पसमांदा नहीं बना हुआ है। बल्कि पूरा समाज ही पसमांदा बन गया है। उन्‍होंने बसपा पर लोगों को विश्‍वास करना चाहिए और भाजपा से दूर होकर उनकी पार्टी को कामयाब बनाना है। मायवती ने कहा प्रदेश के भाइयों और बहनों से मेरी यही मेरी उम्मीद है।

मायावती ने कहा यूपी में विरोधी पार्टियों के लोग समाजवादी पार्टी के राज की तरी ही इस चुनाव में चुनाव की चुनौती पूर्ण लेकर हर तरह का हथकंडा अपनाने में लगे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+