UP News: लखनऊ में रेलवे कॉलोनी में मकान की छत गिरी, दबने से 5 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आनंद नगर इलाके में स्थित रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

लखनऊ हादसा

इस बीच सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अपनी संवदेना प्रकट की है और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आनंद नगर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि लखनऊ के आनंद नगर इलाके की पुरानी कॉलोनी में यह हादसा हुआ। एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई जिसमें कई लोग दब गए। आनन फानन में पड़ोसियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा।

जर्जर हालत में था मकान

बताया जा रहा है कि हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (05) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मकान काफी जर्जर हालत में था इसलिए छत गिर गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

डीसीपी ईस्ट हृदेश कुमार ने बताया कि पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई। परिवार के पांच सदस्यों को मलबे से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+