UP News: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में जुड़ेंगे एक करोड़ नए मतदाता, ये हैं निर्वाचन आयोग के दावे
Loksabha Election 2024: देश में अगले साल होने वाले आम चुनावसे पहले निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। यूपी निर्वाचन आयोग का कहना है कि अगले आम चुनाव तक यूपी में एक करोड़ नए मतदाता जुड़ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने कहा है कि राज्य की मतदाता सूची में लगभग एक करोड़ नए मतदाता जुड़ने की संभावना है। जो लोग 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेंगे वे मतदाता बनने के पात्र हैं और उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य की मतदाता सूची का अंतिम मसौदा अगले साल 5 जनवरी तक प्रकाशित किया जाएगा। सीईओ ने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के बाद भी, जो लोग छूट गए हैं, उनके लिए नामावली में नए नाम जोड़े जाएंगे।
2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में हर पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से कम होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य के एक लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में शामिल और हटाए गए मतदाताओं के नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications