UP News: अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन किया।
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार यानी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों की चूलें हिलाने वाले मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य को नमन करने का दिन है।

योगी ने कहा कि, अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर माँ भारती के सभी अमर सपूतों को नमन! देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए जन-जागरण के लिए संचालित इस आंदोलन ने अंग्रेजों की चूलें हिलाकर रख दिया था। 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में संचालित इस आंदोलन के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत काल में आज से 'मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन' संदेश के साथ 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। अपने देश, मातृभूमि, महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह कार्यक्रम आज से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में आयोजित होगा। आइए, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में अवश्य सहभागी बनें। इस आयोजन के प्रति मेरी ओर से शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह काकोरी कांड को याद करते हुए कहा कि, 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर वीर सपूतों को नमन! इस ऐतिहासिक घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति और ऊर्जा प्रदान करते हुए जन-जन को देश की स्वतंत्रता के लिए जागृत किया।












Click it and Unblock the Notifications