UP News: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन, जानिए क्या है इनकी मांगें
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डायल 112 पर संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने इनको वहां से हटा दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार कंट्रोल से बाहर हुई कंट्रोल वाली टीम लखनऊ में कल से धरना दे रहीं UP-112 कंट्रोल रूम की करीब 200 कर्मी आज सीएम आवास पर जा रही थीं। पुलिस इन सभी को गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन ले गई। इन्हें CM आवास जाने से रोक दिया गया।
लखनऊ में इमरजेंसी नंबर डायल 112 सर्विस में संविदा पर तैनात महिला कर्मचारियों ने जब नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिला कर्मियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोंक झोंक हुई।
बताया जा रहा है कि डॉयल 112 की महिला कर्मचारी सोमवार से ही वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर काम बंद कर दिया था। इसकी वजह से डॉयल 112 की सेवाएं कई जिलों में बंद हो गईं। इसके बाद ये महिलाएं नियुक्ति पत्र की मांग और वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर धरने पर बैठ गईं। धरने को देखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications