UP: गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर लखनऊ महापंचायत में जुटे किसान, अलर्ट हुई सरकार
kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) द्वारा बुलाए गए 'महापंचायत' में भाग लेने के लिए किसान लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र हुए हैं। किसानों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि किसानों के इस जमावड़े को देखते हुए सरकार भी अलर्ट हो गई है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे लेकिन कुछ नहीं पूरा हुआ। बीजेपी ने कहा था कि एक साल तक बिजली फ्री दी जाएगी। बिजली फ्री न है। गन्ने का भुगतान और आलू की समस्या है, बाजरे की समस्या है। फसल आधे रेट पर बिक रही है। बिजली के नाम पर किसानों को परेशान करके लूटा जा रहा है। हम अपनी बात रखने आए हैं।
वहीं बीकेयू के प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी जब में सत्ता में आई तो उन्होंने मुफ्त बिजली देने और बीजों की कीमतें कम करने का वादा किया और गन्ना किसानों को उनका उचित भुगतान मिलेगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
त्रिपाठी ने कहा कि आज किसान मर रहे हैं, बेबस हैं। हमारी मांग है कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दे, हम आज से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
#WATCH | Youth Farmers State General Secretary Atul Tripathi, says "When BJP came to power in the state, they promised to provide free electricity and reduce prices of seeds and that sugarcane farmers will get their due payment, but nothing happened. Farmers are dying today, they… pic.twitter.com/AHJcSUNIrr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2023
त्रिपाठी ने कहा कि हमें क्यों जरुरत पड़ रही आंदोलन करने की। हमने ही वोट देकर सरकार बनवाई थी। जो कर्ज माफ जो रहा है वह अडानी और अंबानी का हो रहा है। किसानों के बारे में कोई नहीं सोच रहा है। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज किसान बदहाल है। हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि वो किसानों की मांग पर विचार करे और किसानों को कमजोर न समझे।
उन्होंने कहा कि, ये प्रदर्शन में आज पूरा दिन चलेगा। आज से ये आंदोलन वादाखिलाफी के खिलाफ चलेगा। सभी जिला मुख्यालयों पर चलेगा और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जल्द से जल्द किसानों की मांगों को लागू नहीं किया तो ये आंदोलन और उग्र होगा।
बीजेपी के प्रवक्ता अवनीश त्यागी कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना किसी सरकार ने किया है। पिछले 6 सालों में किसानों के गन्ने का भुगतान हुआ है। सरकार हमेशा किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाने का काम कर रही है। आगे भी किसानों की समस्याओं का निदान सरकार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications