Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: लखनऊ में सीएम आवास के बाहर महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

UP News: मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जब तक पुलिसकर्मी उसे बचा पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया था।

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाई और महिला पर कंबल डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मी आग पर काबू पाते तब तक महिला के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह जल चुके थे। इसके बाद पुलिसकर्मी महिला को अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

up-news-a-woman-set-herself-on-fire-by-sprinkling-petrol-outside-the-cms-residence-in-lucknow

बताया जा रहा है कि महिला सुबह अपने बच्चे को गोद में लेकर घूम रही थी। इसके बाद उसने सीएम आवास के बाहर जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। इससे पहले कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उसने खुद को आग लगा ली।

महिला की पहचान उन्नाव जनपद के छत्ताखेड़ा गांव की रहने वाली अंजली जाटव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा कदम उठाया है। उसका उसके ससुराल के लोगों से विवाद चल रहा था जिसे लेकर वह जनता दरबार में शिकायत की थी।

शिकायत करने के बाद उसे आश्वासन मिला था। इसके बाद वह महिला मंगलवार को अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा लिया। फिलहाल इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। डीसीपी रवीना त्यागी द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया है।

महिला के आग लगाने के बाद उसका बच्चा थोड़ी दूरी पर पड़ा रहा। वहीं समीप से एक बैग भी बरामद हुआ जिसमें महिला द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से एक लेटर भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि लेटर में उसने ससुराल वालों के प्रताड़ना के बारे में लिखा है।

उन्नाव पुलिस ने जारी किया बयान
घटना के बाद उन्नाव पुलिस द्वारा बयान जारी करते हुए बताया गया कि "मामले में वादिनी अंजली पत्नी देशराज गौतम निवासिनी ग्राम छत्ताखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव द्वारा थाना पुरवा पर दिनांक दो अगस्‍त को मु0अ0सं0 195/24 धारा 85/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 बनाम 1. सास राजकुमारी 2.देवरानी शालिनी 3.भांजा निर्मल 4. पति देशराज निवासीगण उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।

उन्नाव पुलिस ने आगे यह भी बताया कि मामले में विवेचना के दौरान दिनांक 05 अगस्‍त को पति देशराज व देवर कुलदीप पुत्रगण स्व0 कृष्णपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि वादिनी अंजली उपरोक्त ने आज दिनांक 06.08.2024 को विक्रमादित्य मार्ग पर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया है जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+