LIVE Lucknow Nikay Chunav Result 2023: बीजेपी की सुषमा खर्कवाल बनीं लखनऊ की मेयर, इतने मतों से जीतीं
Lucknow Chunav Result 2023 Live Updates: लखनऊ नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Lucknow nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत लखनऊ में मेयर की कुर्सी की जंग आखिरकार बीजेपी ने जीत ली है। बीजेपी की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने सपा के उम्मीदवार को हरा दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ महापौर की सीट पर पिछले 28 साल से बीजेपी का ही कब्जा रहा है। लखनऊ में महापौर बनाने की परम्परा की शुरुआत 1995 से हुई। इससे पहले यहां पर नगर प्रमुख का पद कहलाता था। कभी जनसंघ के प्रत्याशियों का इसपर बोलबाला रहता था। यहां पढ़िए लखनऊ मेयर सीट पर हो रही मतगणना का पूरा लाइव अपडेट..
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
लखनऊ मेयर पद पर 20 राउंड की काउंटिंग पूरी
लखनऊ मेयर पद पर 20 राउंड की काउंटिंग हुई पूरी। भाजपा की सुषमा खर्कवाल को 2,08,731 वोट मिले, सपा की वंदना मिश्रा को 1,19,434, कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 49,063, बसपा की शाहीन बानो को 30,977 और आप की अंजू भट्ट को 10,777 वोट मिले हैं।
सुषमा खर्कवाल 90 हजार वोटों से आगे
लखनऊ में बीजेपी की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना मिश्रा से 90 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। सुषमा को अब तक करीब दो लाख आठ हजार मत मिले हैं जबकि वंदना मिश्रा को एक लाख 19 हजार वोट मिले हैं। सबसे रोचक बात यह है कि लखनऊ में आप के उम्मीदवार को कांग्रेस से अधिक वोट मिले हैं।
up nikay chunav result: बीजेपी की सुषमा को मिली बड़ी लीड
लखनऊ नगर निगम चुनाव की आठवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। वह 71,643 वोटों से आगे चल रही हैं। सपा की वंदना मिश्रा 38,957 मतों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 1400 वोट मिले हैं।
up nagar nikay chunav result: बीजेपी ने बनाई बढ़त
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेयर सीट पर मतगणना चल रही है। बीजेपी की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम उम्मीदवार और सपा की प्रत्याशी वंदना मिश्रा से बढ़त बना ली है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला सपा-बीजेपी के बीच ही है। इस सीट पर बीजेपी पिछले ढाई दशकों से जीतती चली आ रही है।
लखनऊ में रमाबाई स्थल पर चल रही मतगणना
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में मतगणना शुरू हो गयी है। लखनऊ के रमाबाई स्थल पर नगर निगम के महापौर और 110 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा जबकि लखनऊ जिले की 10 तहसीलों में नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications