अखिलेश सरकार ने बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को दिए 2 फ्लैट

लखनऊ। बुलंदशहर मामले में सूबे में मौजूद अखिलेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को गाजियाबाद के अर्थला में दो फ्लैट देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि पहले तो पीड़ित परिवार सीएम को खुद उनसे मिलने की मांग पर अड़ा रहा लेकिन अब गुपचुप तरीके से डीएम से मुलाकात कर परिजनों ने मुखिया अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा जताई है। जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही लखनऊ में बात करके मुलाकात कराने का आश्ववासन दिया है। यूपी में रोजाना 10 से ज्यादा रेप, क्राइम के आंकड़े जानकर दंग रह जाएंगे आप

AKhilesh Yadav

पीड़ित परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

परिवार को आर्थिक मदद के लिए बुलंदशहर प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ितों को लक्ष्मी योजना के तहत तीन-तीन लाख रुपये की मदद भी की जाएगी।

आईएचएसडीपी योजना के तहत दिए गए फ्लैट

डीएम निधि केसरवानी ने बताया है कि परिजनों को आईएचएसडीपी योजना (इण्टीग्रटेड हाउसिंग स्लम डेवलपमेंण्ट प्लान) के तहत अर्थला में दो फ्लैट (वन बीचएके के) आवंटित कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से आवंटन पत्र भी उन्हें दे दिया गया है।

''आजम का बयान पड़ा सपा को महंगा''

बहरहाल आपको बताते चलें कि बुलंदशहर में हुए गैंगरेप के मामले के बाद अन्य सियासी दलों ने समाजवादी पार्टी सरकार पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए। जो कि अभी तक जारी हैं। हालांकि सपा को सबसे महंगा उन्ही की पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खान का बयान पड़ गया था।

जिसके बाद चौतरफा विरोध शुरू हो गया। लेकिन आजम खान का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ गलत नहीं कहा। आजम के बयान पर पीड़ित परिवार ने भी नाराजगी दर्ज कराई थी। और पार्टी से निकाल देने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+