यूपी चुनाव 2022: यूपी कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति का गठन, 38 सदस्यों के नाम शामिल
लखनऊ, 11 अगस्त: विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति के सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और राशिद अल्वी भी शामिल होंगे।

यूपी में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस भी यूपी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि पार्टी पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हैं। बुधवार को यूपी कांग्रेस ने 38 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है।
यूपी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति
यूपी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में अजय कुमार लल्लू (प्रदेश अध्यक्ष), आराधना मोना मिश्रा, मोहसिना किदवई, सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, पी एल पुनिया, आरपीएन सिंह, विवेक बंसल, प्रदीप जैन आदित्य, प्रदीप माथुर, राजाराम पाल, राजेश मिश्रा, राकेश सचान, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, हरेंद्र मलिक, राशिद अल्वी, मोहम्मद मुकीम, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम्, विभाकर शास्त्री, रंजीत सिंह जुदेव, अनुग्रह नारायण सिंह, विनोद चतुर्वेदी, अजय राय, अजय कपूर, संजय कपूर, इमरान मसूद, बृजलाल खाबरी, सुधांशु त्रिपाठी बी पी सिंह, जितेंद्र बघेल, मसूद अख्तर, नरेश सैनी, सुहैल अंसारी, दीपक सिंह हैं।












Click it and Unblock the Notifications