UP election 2022: ओपी राजभर ने अखिलेश से मिलाया हाथ, सपा ने कहा- यूपी में भाजपा साफ!

लखनऊ, 20 अक्टूबर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब समाजवादी पार्टी के साथ आ गए हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर भी शेयर की है। सपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, ''वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!''

UP election 2022 samajwadi party seals alliance with OP rajbhar suheldev bharatiya samaj party

ओपी राजभर ने कहा- अबकी बार, भाजपा साफ

ओपी राजभर ने अखिलेश के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की।''

राजभर ने अखिलेश को 27 अक्टूबर को मऊ में महापंचायत के लिए आमंत्रित किया

ओपी राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को यूपी में सत्ता से हटाने के लिए एक साथ आए हैं। मैंने अखिलेश यादव को 27 अक्टूबर को मऊ में महापंचायत के लिए आमंत्रित किया है। बता दें, सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। राजभर ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वो लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। राजभर ने शुक्रवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलदरपुर में 27 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन संबंधी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई सालों से अपने अधिकारों से वंचित लोगों के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+